नियम व शर्तें
नियम व शर्तें (Terms & Conditions)
卐
श्री निधि ज्योतिष कार्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के नियम।
१. वैदिक मार्गदर्शन की प्रकृति
वैदिक ज्योतिष शास्त्र ग्रहों की स्थिति और सम्भावनाओं का शास्त्रीय अध्ययन है। यह जातक के कर्म, विवेक और ईश्वर कृपा के अधीन होता है। इसे अंतिम भाग्य मानकर कर्महीन नहीं होना चाहिए।
२. समय पालन एवं स्लॉट
कृपया अपने निर्धारित परामर्श समय से ५-१० मिनट पूर्व कार्यालय पहुँचें अथवा ऑनलाइन लिंक से जुड़ें ताकि संपूर्ण ४०-५० मिनट का समय प्रभावी ढंग से उपयोग हो सके।
३. सात्विक संकल्प
हम किसी भी प्रकार के अनैतिक, असंवैधानिक अथवा नकारात्मक कार्यों (उदा. मारण, उच्चाटन, शत्रु विनाश के तांत्रिक उपाय) का परामर्श नहीं देते।